• Sat. Oct 17th, 2026

एनकाउंटर के डर से हत्यारोपी रवि भी कर सकता है सरेंडर

Byvijay.singhal1233

Oct 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस को उम्मीद है कि हत्यारोपी रवि भी अरविंद उर्फ भट्टारी की तरह सरेंडर कर सकता है। स्वाट टीम और सर्विलांस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। अरविंद को बलदेव पुलिस शुक्रवार को जेल भेज सकती है। उसके खिलाफ पुख्ता तथ्य जुटाए जा रहे हैं ताकि सख्त सजा दिलाई जा सके। हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी पुलिस तलाश रही है।

दो और चार नवंबर-2021 को यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग स्थानों पर मां करिश्मा और उसके दो बेटे दिव्यांश व सूर्यांश की हत्या करके शव फेंके गए थे। 11 माह बाद ब्लाइंड तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपियों को दबोचा जा चुका है। इनमें से एक हत्यारोपी ने थाना बलदेव में पुलिस के डर से सरेंडर तक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार को अरविंद को जेल भेजा जा सकता है। फरार हत्यारोपी रवि की तलाश में स्वाट और सर्विलांस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस मानकर चल रही है कि रवि भी सरेंडर कर सकता है। रवि की लोकेशन दिल्ली-गुरुग्राम में मिली। 4 अक्तूबर को हत्यारोपी रवि की अंतिम लोकेशन दिल्ली-गुरुग्राम में मिली थी। उसके बाद हत्यारोपी का मोबाइल बंद जा रहा है। सर्विलांस की टीम उसकी लोकेशन खंगाल रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अजय, यशपाल और अरविंद को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष हत्यारोपी रवि की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.