हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हत्या और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस अधिकारी कोर्ट में गवाही देने के लिए नहीं आ रहे हैं। इसके कारण कोर्ट की कार्यवाही तो प्रभावित हो रही है, पीड़ितों को न्याय मिलने में भी देरी हो रही है। ऐसे तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एडीजे-3 कोर्ट के न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
वृंदावन कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी की छाता में हुए 302 के मामले में शुक्रवार को गवाही होनी थी। पिछले चार माह से कोर्ट लगातार कोतवाली प्रभारी को बुलाने के लिए वारंट जारी कर रही थी। शुक्रवार को एडीजे-3 अजय पाल सिंह की कोर्ट में शाम तक फाइल रखी रही, लेकिन वृंदावन कोतवाली प्रभारी गवाही देने के लिए नहीं आए। इस पर न्यायाधीश ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इसी तरह वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात निरीक्षक उमेश चंद शर्मा को कोसीकलां में 308 के मुकदमे में गवाही देने के लिए आना था। कई बार के बुलाने के बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम में तैनात एसआई इंद्रजीत को बरसाना थाना क्षेत्र में हुए 302 के मामले में गवाही देने आना था। उनके न आने पर कोर्ट ने उनके भी गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes