• Mon. May 18th, 2026

बरसाना शराब पीने दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे पर चला गोली, हुआ घायल

ByVijay Singhal

Oct 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना शराब पीने दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। बृहस्पतिवार देर शाम कस्बे के ब्रिजवारी मार्ग पर ओमप्रकाश एवं दीपक में शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है दीपक (30 वर्ष), ओमप्रकाश उर्फ ओमी (45 वर्ष) का मोबाइल फोन लेकर चला गया। जब दीपक ने मोबाइल वापस नहीं किया तो दोनों में विवाद बढ़ गया। बाद में लोगों ने हस्तक्षेप कर मोबाइल फोन वापस दिलाकर दोनों को घर भेज दिया। सुबह करीब सवा आठ बजे जब ओमप्रकाश खेत पर जा रहा था, तभी उसका फिर से दीपक से झगड़ा हो गया। आरोप है दीपक के भाई पप्पी ने गोली चला दी। गोली ओमप्रकाश के हाथ में लगी और वह घायल हो गया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि ओमप्रकाश के भाई कुंवरपाल की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.