• Sun. May 17th, 2026

सड़क हादसे में बैंक के सेल्स अधिकारी समेत दो की मौत

ByVijay Singhal

Oct 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के 26 वर्षीय नबाव पुत्र बिजेंद्र सिंह
सड़क हादसे में वृंदावन स्थित प्राइवेट बैंक में सेल्स ऑफीसर के पद पर तैनात युवक समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। राया के तेहरा निवासी 26 वर्षीय नबाव पुत्र बिजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह वृंदावन स्थित बैंक गया था। वहां से बैंक के कार्य से बाइक से राया जा रहा था। हाथरस मार्ग पर गांव बिचपुरी के समीप दूध से भरी मेटाडोर का सड़क के बीच में गड्ढा आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। वह सामने से आ रहीं दो अलग-अलग बाइकों को रौंदते हुए एक चबूतरे पर चढ़ गई। एक बाइक पर सवार नबाव वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुरसान के गांव जटोई निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार व बंटी घायल हो गए। तीनों घायलों को बिचपुरी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नबाव को मृत घोषित कर दिया। नबाव का 9 जुलाई को विवाह हुआ था। वहीं अमन उर्फ अमित की हालत गंभीर होने परिजन हाथरस ले गए। जहां शाम को अमित ने भी दम तोड़ दिया। भोला की हालात गंभीर बनी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.