• Sun. May 17th, 2026

मथुरा पोस्टमार्टम में दो दिन तक अपनों के इंतजार में रखा रहा युवक का शव

ByVijay Singhal

Oct 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास कार की टक्कर से मृत युवक का शव दो दिन तक शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखा रहा। युवक के परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने चौकी पहुंचे तब उन्हें पता चला कि जिसे वह खोज रहे हैं उसका शव पोस्टमार्टम गृह में रखा है। थाना गोविंद नगर के जयसिंहपुरा स्थित राधेश्याम कॉलोनी निवासी दिलशाद (27) को 14 सितंबर की रात 8 बजे कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित मंडी चौराहे पर कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। मृत युवक के चचिया ससुर असगर बुधवार रात को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कृष्णानगर चौकी गए। यहां पुलिस ने दुर्घटना में मृत युवक के फोटो दिखाए। चचिया ससुर को कुछ शक हुआ तो उन्होंने युवक के भाइयों को चौकी बुलाया। अस्सो खान ने फोटो देखे और पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने भाई दिलशाद के रूप में की। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.