• Sun. May 17th, 2026

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए: उमा भारती

ByVijay Singhal

Oct 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला न्यायालय में है, लेकिन मेरी आस्था न्यायालय में है। मेरी इच्छा है कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। यह कहना है मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का। तीर्थ नगरी वृंदावन पहुंचीं साध्वी उमा भारती पूरी तरह से अध्यात्म के रंग में रंगी नजर आईं। सर्वप्रथम उन्होंने शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह अपनी आराध्य प्राचीन राधाबाग स्थित कात्यायनी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां भगवती का आराधना कर देश में सुख शांति की कमाना की। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ यमुना के केशीघाट पर पहुंचीं, जहां मोक्षदायिनी मां यमुना महारानी एक पूजन अर्चन कर देश में सुख शांति की प्रार्थना की।
पत्रकारों से रूबरू हुईं साध्वी उमा भारती ने कहा कि धार्मिक नगरी वृंदावन से उनका एक अलग ही नाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत मां कात्यायनी के आशीर्वाद से की थी। आज वह जिस मुकाम पर हैं वह उनकी आराध्य मां कात्यायनी का आशीर्वाद है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाए जाने के सवाल पर कहा कि वह संसद में इस मुद्दे को पूर्व में ही उठा चुकी हैं। उनकी दिली इच्छा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बने और भगवान कृष्ण अपने भव्य मंदिर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.