• Sun. May 17th, 2026

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

ByVijay Singhal

Oct 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औरंगाबाद की पूजा वाटिका कॉलोनी में संदिग्ध हालात में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन को जानकारी हुई तो वह उसे अस्पताल ले गए। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार विदेश कुमार ने बताया कि औरंगाबाद की पूजा वाटिका निवासी रीना विमल (24) पत्नी प्रवीन मलिक ने शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हुई तो परिजन उसे लाइफ लाइन अस्पताल ले गए। यहां चिंताजनक हालत होने के चलते उसे सिटी केयर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। महिला के पति प्रवीन विमल ने बताया कि वह कानपुर में प्राइवेट जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे के करीब उनकी रीना ने फोन किया और घर आने के बारे में पूछा। उन्होंने जल्द ही घर आने की कहकर फोन काट दिया। जबकि वह बृहस्पतिवार रात को ही घर पहुंच गए। शुक्रवार को उसकी पत्नी और मां दोनों बाजार से सामान भी खरीदकर लाए। रात को कोई विवाद भी नहीं हुआ। पता नहीं किस बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.