हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में मच्छर एवं जल जनित बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर दस्तक दी। सीएमओ ने भी डाॅक्टरों के साथ जैंत और वृंदावन के कैलाश नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना। मलेरिया विभाग की 12 टीमों के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम स्वास्थ्य जांच करने के साथ लोगों को जागरूक करती नजर आईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में माइक्रो प्लान के अनुसार मलेरिया विभाग की 12 टीमों द्वारा लार्वासाइड टेमोफास दवा का छिड़काव जहां नाले और नालियां हैं और जलभराव है वहां किया जा रहा है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी एवं एएनएम घर-घर दस्तक दे रही हैं। लोगों का हाल जानने के साथ ही बुखार और डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के लक्षण मिलने पर स्लाइड बनाकर जांच की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह एवं महानगर मलेरिया अधिकारी डाॅ. भूदेव सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार अभियान में न टीमें सिर्फ संचारी रोग की रोकथाम के लिए कार्य करेंगी बल्कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम और उनकी स्क्रीनिंग को लेकर कार्य करेंगी। इसमें कुष्ठ रोग, टीबी, रक्तचाप, डायबिटीज के रोगियों का पता लगाकर उनकी जांच कराने के साथ ही विभाग को रिपोर्ट देंगी ताकि समय पर दवा दी जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर एके वर्मा ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। इसके अनुसार टीमें क्षेत्रवार घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं और बुखार एवं अन्य बीमारी लोगों की जांच कराकर उन्हें दवा उपलब्ध करा रही हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
