• Sat. May 16th, 2026

महिला से संबंध के चलते पुलिस ने थाने से कर दी पत्रावली गायब

ByVijay Singhal

Oct 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में आरोपी महिला को बचाने के लिए थाने से साक्ष्य गायब करने वाले तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश ने दिए हैं। थाना जमुनापार में 20 नवंबर 2016 को वीरेंद्र सिंह ने वीरो उर्फ वीरमती और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी, मृतक युवक की संपत्ति पर कब्जा करने, हथियारों से लैस होकर धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोर्ट में चार्जशीट समेत अन्य साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। एसपी सिटी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी। जांच में स्पष्ट हुआ कि एसआई विपिन कुमार, मुख्य आरक्षी रामसनेही, आरक्षी वीरेश ने महिला से संबंधों के चलते पत्रावली गायब की है। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद 31 मई 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को डाक से शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 8 फरवरी 2024 को सीओ सिटी के निर्देश पर सीओ सदर द्वारा की गई जांच पेश की। 12 जुलाई 2024 को जांच आख्या का कोर्ट ने अवलोकन किया। जांच में स्पष्ट था कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला से संबंध होने के चलते उसे बचाने के लिए सरकारी कागजात, सीडी को थाने से गायब किया। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई की और इसे गंभीर अपराध मानते हुए थाना जमुनापार पुलिस को तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.