हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा से वृंदावन के महाराज स्वामी प्रेमानंद के प्रवचनों से प्रभावित होकर उनके अनुयायियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें युवा और किशोरवय अनुयायी भी शामिल हैं।स्वामी के प्रवचनों से प्रभावित होकर कोतवाली का 16 वर्ष का किशोर परिवार को बिना बताए संत बनने की ठान घर से निकल वृंदावन पहुंच गया। बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को देने पर उसने सीसीटीवी की मदद से किशोर को मथुरा से बरामद किया। उससे बातचीत में मामला खुला। कोठी इंद्रा भवन धूलियागंज के सुरेशचंद शर्मा की चाय की दुकान है। उनका दसवीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय बेटा शिवम शर्मा नौ सितंबर की सुबह घर से निकल गया। स्वजन को लगा कि स्कूल गया होगा। दोपहर बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। शाम तक अपने स्तर पर खोजने के बाद सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आईएसबीटी पहुंची। वहां से शिवम मथुरा डिपो की बस में बैठता दिखा। मथुरा बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने शुक्रवार को शिवम को बरामद कर लिया। बातचीत करने पर शिवम शर्मा ने बताया कि वह मोबाइल पर स्वामी प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था। वह उनके प्रवचनों से वह प्रभावित होकर वह भी संत बनना चाहता है। इसलिए नौ सिंतबर की सुबह वह घर से निकल गया था। बातचीत करने पर शिवम शर्मा ने बताया कि वह मोबाइल पर स्वामी प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था। वह उनके प्रवचनों से वह प्रभावित होकर वह भी संत बनना चाहता है। इसलिए नौ सिंतबर की सुबह वह घर से निकल गया था।
