• Fri. May 15th, 2026

युवक का अर्धनग्न शव…एक हाथ पर लिखा आरएम, पीठ पर बना है टैटू; शिनाख्त नहीं हो सकी

ByVijay Singhal

Oct 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार में सोमवार को अर्धनग्न हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि नगला चिरंजी में सोमवार को एक 28 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। युवक ने काले रंग का नेकर पहन रखा है। इसके अलावा उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। बाएं हाथ पर आरएम गुदा है तथा पीठ पर टैटू बना है। शव की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। थाना प्रभारी ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक सुबह से घूम रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने कोई नशा कर रखा है। पहचान के लिए युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.