• Tue. May 12th, 2026

वृंदावन में एक दर्जन अवैध निर्माणाधीन भवनों पर विकास प्राधिकरण ने लगाई सील

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सुनरख खादर में एक दर्जन निर्माणाधीन मकानो को सील कर बड़ी कार्यवाही की है। यह कार्रवाई वृंदावन परिक्रमा मार्ग से सौभरि वन मार्ग पर की गई है। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी कारण पिछले कई दिनों से अवैध निर्माण को लेकर विकास प्राधिकरण की टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रक्रिया में शनिवार को सहायक अभियंता अशोक चौधरी के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण की टीम ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग से सौभरि वन को जाने वाले कच्ची सड़क और सुनरख रोड पर निर्माणाधीन एक दर्जन भवनों को सील किया गया है। इसमें रामनाथ, पवन गौतम, ठा० राधारमण सिंह, हरी वल्लभ सिंह, अमूल सिंह व अन्य द्वारा 100 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर के भूखण्डों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये भवन निर्माण किया जा रहा था। यहां निर्माणकर्ताओं द्वारा भूतल लेवल, एक मंजिला व दो मंजिला भवनों का निर्माण चल रहा था। बताया गया कि प्राधिकरण अभियन्ताओं द्वारा कई बार मौखिक रूप से निर्माण कार्य बंद कराये गये परन्तु निर्माणकर्ताओं द्वारा निरन्तर चोरी-छिपे निर्माण करने का प्रयास किया जाता रहा है। इसकी सूचना प्राधिकरण उपाध्यक्ष को मिली। उपाध्यक्ष के निर्देश पर एक दर्जन निर्माणधीन भवनों के सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। सुनरख रोड पर इस तरह की शिकायत मिली थी जिस पर सीलिंग की ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माणों के विरूद्ध सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। खादर क्षेत्र में भूखण्डों को क्रय करने से पूर्व कॉलोनी के मानचित्र की स्वीकृति के विषय में संबंधित व्यक्ति प्राधिकरण कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से सचिव से सम्पर्क कर अथवा ऑनलाईन पोर्टल पर जानकारी प्राप्त कर लें। इसके उपरान्त ही भूखण्ड क्रय किये जाये। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियन्ता अशोक कुमार चौधरी, अवर अभियन्ता दिनेश गुप्ता, अनिल सिंघल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता मौजूद था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.