हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे किनारे 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सीने पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव फेंके जाने का लग रहा है। पुलिस फिलहाल हर एंगल पर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक महिला की शिनाख्त न होना भी जैंत पुलिस के सामने मामले के खुलासे में बड़ा सवालिया निशान पैदा कर रहा है। शरीर पर काले रंग का लोवर व लाल व सफेद रंग का धब्बेदार सूट मिला है। पैरो में बिछिया हैं। वहीं सीने पर गहरी चोट का निशान मिला है। क्षेत्र के लोगों में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका बनी हुई है। थाना हाईवे के देवीपुरा निवासी रविकुमार ने थाना पुलिस को अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना दी कि छटीकरा से दिल्ली की तरफ गिट्टी प्लांट के सामने एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर व जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की शिनाख्त संबंधी कोई भी वस्तु जैंत पुलिस को बरामद नहीं हुई। साक्ष्य एकत्रित करने के लिए मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया शव को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। मृतका के शव को मोर्चरी हाउस भिजवाया गया है। शिनाख्त हेतु सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया छटीकरा से दिल्ली राजमार्ग किनारे छटीकरा माइनर के पास 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला के दाहिने हाथ में एक चूड़ी व कलावा मिला है। सीने पर खून के निशान हैं, बाई आंख पर भी चोट के निशान मिले हैं। शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
