हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस द्वारा स्वंय के अपहरण की झूँठी सूचना देकर अपने पिता से एक लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा महोदय* के पर्यवेक्षण में *श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा महोदय* के निकट निर्देशन में थाना प्रभारी थाना जमुनापार मथुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 281/2024 धारा 140(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृत धर्मवीर पुत्र छैलबिहारी निवासी रोशन विहार कालोनी थाना जमुनापार मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष को लाला पुत्र रमेश निवासी गढी चाँदनी थाना एतमाद्दौला जनपद आगरा के घर से दिनांक 05.10.2024 को समय करीब 01.45 बजे सकुशल बरामद किया गया । अपहृत धर्मवीर उपरोक्त से थाना पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो बताया कि उसे रूपयों की सख्त आवश्यकता थी इसलिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर अपने पिता से एक लाख रूपये की मांग की थी । अपहृत/अभियुक्त धर्मवीर उपरोक्त को थाना स्थानीय से अन्तर्गत धारा 248,229,231,308(2) बीएनएस में दिनांक 05.10.2024 को समय करीब 15.30 बजे कार्यवाही कर हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी । 04.10.2024 को अपहृत के पिता वादी श्री छैलबिहारी पुत्र जीवाराम निवासी रोशन बिहार कालौनी थाना जमुनापार मथुरा ने थाना आकर प्रार्थनापत्र दिया कि मेरा पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 19 वर्ष दिनांक 03.10.2024 को अपने काम से घऱ से गया था जो वापस नही आया है । मेरे बेटे के फोन से मेरे फोन पर कॉल आया तो उसने बताया कि तीन चार लोगो द्वारा मुझे पकड़ रखा है। कही जाने नही दे रहे है । ये लोग बहुत ही खतरनाक है तथा मेरी हत्या भी कर सकते है । एक लाख रूपये की मांग कर रहे है । प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 281/2024 धारा 140(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
