हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्कूल में बिना बैग के ही जाए विद्यार्थी अब अपना कौशल बढ़ाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पिछले माह विद्यार्थियों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत यह पहल की है। इस संबंध में पत्र जारी कर सभी स्कूलों को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। 10 दिन बैगलेस डे के रूप में पढ़ाई होगी। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बैग लेकर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। बैगलेस डे के दौरान विद्यार्थी स्थानीय कौशल विशेषज्ञ के साथ इंटर्नशिप कर सकते हैं। इसमें कला, खेल सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। छात्रों को कक्षा के बाहर गतिविधियों से समय-समय पर परिचित कराया जाएगा। इसमें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का दौरा, स्थानीय आर्टिस्ट और शिल्पकारों के साथ बातचीत और स्थानीय स्किल के मुताबिक उनके गांव, तहसील, जिले या राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा भी शामिल है।
साल में दस दिन विद्यार्थियों को वोकेशनल क्राफ्ट इलेक्ट्रिक वर्क, मेटल वर्क, गार्डनिंग आदि की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके पीछे मकसद यह है कि स्कूलों में लर्निंग को अधिक आनंदपूर्ण व्यावहारिक और तनावमुक्त बनाया जाएगा। इससे उनकी किसी भी विषय को लेकर प्रायोगिक समझ को भी बढ़ावा मिलेगा। सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि बैगलेस डे को लेकर बोर्ड के निर्देश हैं। इसका क्रियान्वयन करने के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
