• Tue. May 12th, 2026

फर्जी ईडी मामले में सहायक निदेशक और उसका साथी गोली लगने से घायल

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में डकैती डालने का प्रयास करने वाले गैंग के सहायक निदेशक और उसके साथी को गोविंद नगर एवं एसओजी पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपी सहायक निदेशक पूरी टीम को लीड कर रहा था। पुलिस ने कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसओजी प्रभारी राकेश यादव को सूचना मिली कि फर्जी ईडी मामले के दो आरोपी वृंदावन रोड पर राधापुरम कॉलोनी के पास खड़े हैं। उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर को दी। थाना गोविंद नगर एवं एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। तलाशी में उनके कब्जे से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.