• Tue. May 12th, 2026

नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने वाले को दो साल की सजा

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौकरी के नाम पर सरकारी कर्मचारी बनकर पैसा ऐंठने वाले एक अभियुक्त को दोषी करार देते हुए एसीजेएम (प्रथम) सोनिया वर्मा ने उसे दो साल की कैद व एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। थाना कोतवाली में जून 2022 को पीड़ित काजीपाडा निवासी अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी शेखर रस्तोगी निवासी लखनऊ ने उसकी नौकरी लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रकम ली थी। शेखर ने अपने को लोक भवन लखनऊ में अधिकारी बताया था। उसकी मुलाकात एक बाबा ने आश्रम में कराई थी। आरोपी ने पीड़ित के कागजात लिए और रकम अपने बैंक अकाउंट में डलवाई, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। बृहस्पतिवार को इस मामले में सजा सुना दी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.