हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। इससे ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच एक्सप्रेस-वे पर सफर 12 प्रतिशत तक टोल महंगा हो गया। यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद एक्सप्रेस-वे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है। टोल वृद्धि के निर्णय से मथुरा के 5 हजार से अधिक किसानों को भी बढ़ा मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के वक्त मथुरा जनपद के 300 से अधिक गांवों के 5 हजार से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। टोल दरों में वृद्धि से बढ़ा मुआवजा मिलने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में पिछले करीब 10 सालों से बढ़े मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को बढ़ा मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय मथुरा के 300 से अ धिक गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद किसानों को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा प्रबंधक भरत सिंह राठौर ने बताया बढ़ी दरों को बुधवार रात से लागू कर दिया गया।
दोपहिया
205
245
कार-जीप
430
485
205
245
कार-जीप
430
485
हल्के व्यावसायिक वाहन
690
760
बस, ट्रक
1400
1550
बहु ध्रुवीय भारी वाहन
2135
2360
सात ध्रुवीय व अधिक
2745
303
(दो ओर का टोल टैक्स)
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
