• Sat. May 9th, 2026

मथुरा महोली रोड स्थित कालोनी में छत से गिरकर विवाहिता की मौत

ByVijay Singhal

Sep 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की महोली रोड स्थित शांति नगर में छत से गिरकर विवाहिता की मौत हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह अस्पताल लेकर गए, लेकिन विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस और मायके वाले भी आ गए। शांतिनगर निवासी अजय अग्रवाल की पत्नी कविता अग्रवाल (34) शुक्रवार देर रात गर्मी लगने पर छत पर टहलने के लिए गईं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के भाई फतेहपुर सीकरी निवासी अजय कुमार गोयल ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2007 में हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। इनमें दो लड़की और एक लड़का है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.