हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की मंडी समिति में धान की आवक तेजी से हो रही है। हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और छोटे-बड़े वाहन धान लेकर पहुंचे रहे हैं। आधी रात से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है, जो सुबह होते-होते काफी लंबी हो जाती है। इसके बाद जो पहुंचते हैं, उन्हें मंडी समिति में वाहन लेकर जाने का रास्ता नहीं मिलता। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना मंडी में सब्जी या फिर फल लेकर पहुंचने वाले वाहन चालकों को हो रही है। मंडी के व्यापारी, आढ़तिया भी परेशान हैं। कई बार मंडी प्रशासन को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने से पूर्व मंडी धान से भरी है। मंडी में पैर रखने को जगह नहीं है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में धान की आवक तेज होने से समस्या हो रही है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी के चारों ओर मार्गों पर जाम के हालात हैं। मंडी सचिव उमेश कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मंडी के दूसरे गेटों को खुलवाने का निर्णय लिया गया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। मंडी में धान बेचने आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीने के लिए पानी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
