हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना यमुनापार के अंतर्गत सिहोरा में थोड़े से मुनाफे के लिए जिले के किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश को अधिकारियों ने नाकाम कर दिया है। सिहोरा मार्ग स्थिति मै. सिहोरा शीतगृह से पुलिस और प्रशासनिक टीम ने 133 बोरी नकली डीएपी बरामद की है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शीतगृह में बने एक कमरे में नकली डीएपी का भंडारण होने की जानकारी मिली थी। इस पर जमुनापार पुलिस के साथ टीम शुक्रवार दोपहर 12 बजे शीतगृह पर छापा मारने पहुंची। यहां एक की तलाशी लेने पर मौके से 133 बैग नकली डीएपी बरामद हुई। शीतगृह मालिक से पूछताछ करने पर टीम को जानकारी हुई कि परिसर में विष्णु सैनी द्वारा डीएपी का कारोबार किया जा रहा है। उर्वरक कारोबार करने के लिए उनसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह में जगह किराए पर ली गई है। टीम ने मौके पर मिले एक आरोपी को पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया। टीम ने बरामद हुई नकली डीएपी की बोरियों को सीज कर दिया है। टीम ने मौके से दो नमूने भी लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि ये बोरियां आरोपी कहां से लेकर आया था। शीतगृह में छापा मारकर नकली डीएपी की 133 बोरियां बरामद की गई है। इसका कारोबार करने वाले एक आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
