• Wed. May 6th, 2026

मथुरा के राया में युवक की हत्या… बोरे में मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया में शुक्रवार को दोपहर के समय गांव धर्मपुरा गांव के समीप अज्ञात युवक का शव बंद बोरे में मिला। बताया गया है कि दोपहर दो बजे रहागिरों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि बोरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। बोरे को पानी से बहार निकलवाया तो युवक का शव मिला। बताया गया युवक की उम्र 40 वर्ष के आस पास है। शव कई दिनों पुराना है, जिस से वह बुरी तरह से सड़ गल गया है। माना जा रहा कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर डाला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.