• Fri. May 1st, 2026

कोसीकलां में चांदी के सिंहासन पर निकलेगा महाराजा अग्रसेन का डोला

ByVijay Singhal

Sep 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री अग्रसेन महोत्सव में पहली बार महाराजा अग्रसेन का डोला चांदी के सिंहासन पर निकलेगा। इसके लिए अग्रबंधुओं के सहयोग से करीब 30 लाख रुपये की लागत से उदयपुर में सिंहासन का निर्माण कराया जा रहा है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, मंत्री मनीष कादौनियां ने सिंहासन निर्माण कराने के लिए संकल्प लेने के बाद संरक्षक दिनेश बठैनियां, सुनील शेरगढियां, राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल एडवोकेट को साथ लेकर प्रयास शुरू किए। इसके बाद सिंहासन निर्माण के लिए संरक्षक ने दिल्ली, जयपुर, सहारनपुर, आगरा, वृंदावन एवं उदयपुर जाकर कारीगरों से मिले। सिंहासन के मॉडल देखे। इसके बाद उदयपुर में सिंहासन का मॉडल पसंद आया। जिसे आर्डर कर दिया। संरक्षक ने बताया कि सांगवान की लकड़ी के सिंहासन पर करीब 28 किलो चांदी से शानदार नक्काशी कराई जा रही है। इसके अलावा चांदी की चौकी, छत्र आदि तैयार कराएं जा रहे है। इस पर करीब 30 लाख रुपये का खर्च होंगे। सिंहासन को शेरमुखी आकृति का रूप में रहेगा। यह कार्य अग्रबंधुओं के सहयोग से किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.