हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोडवेज बसों की लोकेशन अब बस एक क्लिक पर मिल जाएगी। इसके लिए रोडवेज एप तैयार हो रहा है। इसी क्रम में निगम की सभी बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) भी लगाए जाएंगे। बस के बारे में जानकारी करने के लिए यात्रियों को समय से पहले बस अड्डे पर आकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बस की लोकेशन की जानकारी उन्हें घर बैठे-बैठे ऑनलाइन मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें परिवहन विभाग का एप डाउनलोड करना होगा। इसमें मथुरा डिपो की सभी 97 बसों का पूरा ब्योरा दर्ज रहेगा। बस कब आएगी, बस अड्डे पर कितने देर स्टॉप लेगी आदि जानकारियां लोगों को मोबाइल के माध्यम से मिल जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि बस सेवा में सुधार के लिए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिले । अक्तूबर के अंत तक बसों में रोडवेज एप, जीपीएस और स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जीपीएस का कंट्रोल केवल निगम अधिकारियों के मोबाइल फोन में रहेगा। इससे अधिकारी आसानी से बसों की निगरानी कर पाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
