हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र के एक गांव से 17 सितंबर को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने रविवार की शाम ढूंढ निकाला। आरोपी को भी हिरासत में लिया है। जैसे ही यह जानकारी परिजन को हुई उन्होंने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटी थीं। इससे पूर्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता शाम थाना राया पहुंचे और गेट पर बैठ गए। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के करीब है। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जिलाध्यक्ष ने किसी की नहीं मानीं और थाने के गेट पर जमीं रहीं। विश्व हिंदू महासभा मातृशक्ति जिलाध्यक्ष नम्रता गुप्ता, आगरा मंडल प्रभारी गौरव शर्मा, शुचि अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सोनू तोमर, विशाल पाराशर, हरिमोहन उपमन्यु, कपिल उपमन्यु, राजकुमार उपमन्यु धारा सिंह आदि ने दोपहर में प्रभारी निरीक्षक से किशोरी की बरामद की मांग की है। थाने पर बल्देव, जमुनापार आदि का फोर्स जमा रहा। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि वह अलीगढ़ से मथुरा जा रहे थाने पर भीड़ देखी तो रुक गए थे। बाद में सीओ महावन भूषण वर्मा के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष छाया गौतम मान गईं और गेट से कार्यकर्ता हट गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
