हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंदनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म कर अश्लील फोटो लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। विगत दिन जयसिंहपुरा क्षेत्र निवासी पीड़िता ने थाना गोविंदनगर में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसके पति पंडिताई का काम करते हैं। इसके चलते उनके पति व एक मंदिर के पुजारी राजू पंडित की दोस्ती हो गयी। उसका घर पर भी आना जाना था। करीब सात आठ माह पूर्व उसके पति बाहर पंडिताई करने गये थे, तभी पीछे से राजू ने घर आकर नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिला दिया। इससे उसके बेहोश होने पर आरोपी ने दुष्कर्म करने के साथ ही उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इनको वायरल करने व किसी से कहने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी सात-आठ माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में इसने उसके अश्लील फोटो भी वायरल कर दिये। इससे उसकी बदनामी हो गयी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राजू पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।