हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर सोमवार की भोर से ही वृंदावन में उल्लास छाया है। आराध्य की निधिवन राज मंदिर स्थित प्राक्टयस्थली पर भोर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। ठीक सुबह पांच बजे सेवायत भिक्की गोस्वामी के सान्निध्य में वैदिक आचार्यों द्वारा उच्चरित वैदिक ऋचाओ के साथ बांकेबिहारी जी की प्राक्टयस्थली का दुग्धाभिषेक शुरू हुआ तो मंदिर परिसर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

निधिवन की निकुंजों के मध्य प्राकाट्यस्थली के दर्शन को भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा था। आराध्य की प्राकाट्यस्थली का सेवायतों ने पांच कुंतल दूध, दही, घी, शर्करा, बूरा व जड़ीबूटियों से महाभिषेक किया और आरती उतारी। तो मंदिर में मौजूद हजारों भक्तों ने आज बधाई निधिवन जी में, जन्मे बांकेबिहारी निधिवन जी मे..। बधाई है, बधाई है बांकेबिहारी जी बधाई है.. और कुंजबिहारी श्रीहरिदास.. की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। करीब एक घण्टे चले महाभिषेक के बाद बधाई का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर में बधाई गायन और बांकेबिहारी के जन्मोत्सव की खुशी में भक्तों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान सड़काें पर भी जमकर जनसैलाब उमड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
