• Wed. Feb 11th, 2026

रेलवे की कैंटीन का काम रुकवाने के लिए स्टेशन निदेशक को मिली धमकी

ByVijay Singhal

Nov 28, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में नए बस स्टैंड की ओर रेलवे की ओर से कैंटीन खोले जाने के निर्णय के बाद माफिया ने व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से जंक्शन निदेशक को धमकी दी है। इसके बाद निदेशक ने कैंटीन का काम रुकवा दिया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में विभागीय व पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी है। कई वर्षों से रेलवे ने नए बस स्टैंड की तरफ के द्वार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कैंटीन का ठेका पास किया। ठेके के बाद ठेकेदार ने कैंटीन बनाने का काम भी शुरू करा दिया। इसे कुछ लोगों के रुकवाने के प्रयास करने लगे। पहले तो रेलवे के ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें कैंटीन को रेलवे नियमावली के खिलाफ बताया गया। बाद में जंक्शन निदेशक एसके श्रीवास्तव के व्हाट्स एप नंबर पर वीडियो पोस्ट की गई, जिसे देखने से पहले ही डिलीट कर दिया गया। एक मैसेज भी किया गया। इसमें वीडियो पोस्ट करने वाले ने कई बातों के साथ यह भी लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार जंक्शन डायरेक्टर होंगे। इसके बाद डायरेक्टर ने आनन-फानन में पहले तो कैंटीन का काम रुकवा दिया। बाद में जिस व्यक्ति ने पोस्ट डाली और व्हाट्सएप मैसेज किया उसकी छानबीन की गई। पूरे मामले की जानकारी सीओ सिटी अभिषेक तिवारी को भी दी गई। जंक्शन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें धमकी मिली है। धमकाने वाले ने कैंटीन निर्माण न करने की धमकी दी है। इसकी जानकारी उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों और सीओ सिटी को दे दी है। कैंटीन रेलवे नियमावली का पालन करते हुए रेलवे की जमीन पर ही तैयार की जा रही है। रेलवे स्टेशन के दूसरे और तीसरे प्रवेश द्वार पर ढेल-ढकेल लगवाकर उगाही करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। गिरोह न केवल इन स्थानों पर ढेल-ढकेल लगवाकर मोटी कमाई करता है। इसके अतिरिक्त यहां अन्य कार्य भी होते हैं। रेलवे ने जब दूसरे प्रवेश द्वार पर कैंटीन खोले जाने के निर्णय लिया तो गिरोह परेशान हो उठा। चर्चा तो यहां तक है कि इसे जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों की भी मौन स्वीकृति है। खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर अवैध टैक्सी और प्राइवेट बस स्टैंड भी संचालित किया जाता है। यहां प्राइवेट वाहनों में सवारी भरी और उतारी जाती हैं। रेलवे की कैंटीन बनने से स्टैंड से कमाई करने वाले भी परेशान हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.