हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां में मोबाइल फोन की दुकान में चोरी समेत 11 चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से 70 मोबाइल फोन, लैपटॉप, डीवीआर व दो चाकू व दो बाइक बरामद हुईं हैं। आरोपियों ने मगोर्रा, कोसीकलां, छाता व जैंत से चोरी की बात कबूल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आकाश (20) निवासी कुन्जेरा थाना गोवर्धन जिला मथुरा व नरेश (20) निवासी मुखराई थाना गोवर्धन को दिल्ली-आगरा हाईवे के वीआईपी रोड देवी आटस की ओर जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना जैंत, थाना कोसीकलां, थाना मगोर्रा व थाना छाता पर चोरी केस दर्ज हैं। आरोपियों के पास से 2 लैपटाॅप, एक डीवीआर, चौमुहां से चोरी हुए 35 मोबाइल फोन समेत कुल 70फोन , एक बूफर, 2 पिट्ठू बैग, 2 नाजायज चाकू व घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने अलग अलग स्थानों से अपने साथी रोहित शर्मा, केदार व राहुल निवासी गांठोली थाना गोवर्धन के साथ मिलकर दुकानों में चोरी की। रक्षाबंधन पर थाना मगोर्रा के ऊंचागांव में करीब आठ दुकानों के शटर तोड़कर 35 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी किए। आरोपी अपने साथी नरेश जिसकी राधाकुंड में मोबाइल फोन की दुकान है। यहीं चोरी किए फोन बेच देते थे। आरोपियों ने छह दिन पहले थाना कोसीकलां से चोरी की। अकबरपुर से दुकान की शटर तोड़कर मोटरसाइकिल चोरी की। चौमुहां में दीपक मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये के फोन, लैपटॉप डीवीआर व अन्य सामान चोरी किया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
