हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में तेज बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को प्रभावित हुई बिजली सप्लाई शुक्रवार को भी पटरी पर नहीं आ पाई। जिले में बिजली के 300 से भी ज्यादा खंभे टूटे हैं। 100 से ज्यादा गांवों की बिजली अभी भी गुल है। बिजली सप्लाई चालू करने के लिए निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई घंटे तक लगातार हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जिले के 100 से ज्यादा गांव बिजली न होने की वजह से अंधेरे में डूबे हैं। जगह-जगह बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं। निगम अधिकारी जगह-जगह क्रेन की मदद से खंभे लगाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर और देहात के कई क्षेत्रों में जरूर बिजली आपूर्ति घंटों बाद सुचारू हो गई है। कई जगह तो सप्लाई चालू करने में 20 घंटे का समय लग गया। बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। लेकिन ये संख्या 100 गांवों के आसपास मानी जा रही है। सभी क्षेत्रों में विद्युत खंभे टूटने की सूचना है। अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि उनके सर्किल में 125 से ज्यादा खंभे टूटे हैं। इनमें 70 प्रतिशत खंभे सही करा दिए गए हैं। जबकि शेष खंभों को सही करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर भी खराब हुए हैं। उन्हें सही करने का काम किया जा रहा है।
शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर बाधित रही बिजली आपूर्ति शहर के सिविल लाइन, कैंट, सेही, देवी आटस, औरंगाबाद, नवादा, कच्ची सड़क, बंगाली घाट, सदर बाजार, जयगुरुदेव, कृष्णानगर उपकेंद्र की बिजली प्रभावित रही। बिजली आती जाती रही। राधापुरम, लक्ष्मी नगर क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या रही। मसानी के कच्ची सड़क क्षेत्र की बिजली भी काफी समय तक बंद रही। डैंपियर नगर में भी दिनभर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। कैंट क्षेत्र की बिजली प्रभावित होने पर यहां औरंगाबाद से सप्लाई दी गई। बंगाली घाट क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से आक्रोशित उपभोक्ता बिजलीघर पहुंच गए। अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित है। संजय कुमार जैन, मुख्य अभियंता ने बताया, बारिश और आंधी की वजह से बिजली व्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ है। 489 से ज्यादा खंभे टूटे हैं। कई गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु करवा दी गई है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है। निगम कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हैं। पूरी उम्मीद है कि शनिवार को सभी स्थानों की बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
7455095736