• Wed. Feb 11th, 2026

महावन में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, रुका यातायात

ByVijay Singhal

Nov 28, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 122 के निकट ईको कार में अचानक आग लग गई। इससे एक्सप्रेसवे पर यातायात जहां की तहां रुक गया। चालक ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया, लेकिन कोई सहायता मिलती जब तक कार पूरी तरह जल गई। काफी देर बाद यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा गार्ड व दमकल कर्मी आग बुझाने पहुंचे। आगरा के कुबेरपुर निवासी जितेंद्र कुमार नोएडा से वापस घर लौट रहे थे। महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 122 के समीप चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में सभी सवारों को गाड़ी से नीचे उतारा। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जितेंद्र ने बताया कि दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। जितेंद्र ने बताया कि वह पत्नी, पुत्र, पुत्री और अपनी सास के साथ परी चौक नोएडा मित्र की शादी में गए थे, लौटते समय यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 122 पर गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.