हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेल में बंदियों द्वारा बनाई जा रहे एलईडी बल्वों से अब सरकारी दफ्तरों को रोशन किया जाएगा। बंदियों द्वारा 9 वॉट की एलईडी तैयार की जा रही हैं। शनिवार को जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम पुलकित खरे ने भी एलईडी को देखा तथा रेट आदि की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह को अधिक मात्रा में इनका निर्माण करवाने के निर्देश दिए। आदेश दिया कि यह एलईडी सरकारी दफ्तरों में आवश्यकता के आधार पर खरीदी जाएंगी। डीएम ने जेल के अन्य स्थानों, बैरक का निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी अभिषेक यादव को बैरकों के निरीक्षण में कोई अवैध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। उनके द्वारा बंदियों के खान-पान की जानकारी ली गई और पाकशाला को भी देखा। दोनों अधिकारियों ने जेल के अन्य स्थान भी देखे। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में अभी वह 200 एलईडी बल्ब का निर्माण करवा रहे हैं। यह बाजार से सस्ती है तथा दो साल की वारंटी है। फिलहाल इसे पांच बंदी तैयार कर रहे हैं। 20 अन्य बंदियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
