• Wed. Feb 11th, 2026

क्रिकेट चैंपियनशिप पर बीएसए कॉलेज का कब्जा

ByVijay Singhal

Nov 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आनंद कॉलेज, कीथम में खेले जा रहे अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में बीएसए कॉलेज मथुरा ने कृष्णा कॉलेज,बमरौली कटारा आगरा को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। बीएसए कॉलेज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा। उमेश वर्मा उर्फ हिमांशु ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 101 रन की नाबाद पारी खेली। बीएसए कॉलेज मथुरा की दमदार गेंदबाजी के सामने कृष्णा कॉलेज की टीम 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उमेश वर्मा मैन ऑफ द मैच और मैन आफ टूर्नामेंट चुने गए। बीएसए कॉलेज से ध्रुव ने 3 विकेट, नितेश,अंकित और जीतू ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने पूरी टीम और कोच प्रदीप प्रकाश, सोनू ठाकुर को बधाई दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.