• Wed. Feb 11th, 2026

कासगंज जा रही महिला ने बच्ची को दिया जन्म, महिलाओं ने कराया प्रसव

ByVijay Singhal

Nov 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कासगंज जा रही चलती ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। सहयात्री महिलाओं के सहयोग से सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला शुक्रवार रात का है। रतलाम से मथुरा जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला सहयात्रियों की मदद से ट्रेन के डिब्बे में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। सूचना पर रेलवे अस्पताल और रेल कर्मचारियों की टीम भी बयाना स्टेशन पर पहुंच गई। महिला को भरतपुर के बयाना सीएचसी के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के कासगंज के साबर गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि वह गुजरात के दाहोद में मजदूरी करता है। पत्नी सुनीता (30) गर्भवती थी, जिसकी डिलीवरी के लिए वह उसे और बच्चों को लेकर ट्रेन से गांव जा रहा था। शुक्रवार रात 10 बजे डुमरिया स्टेशन के पास अचानक पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर उसने महिला यात्रियों से मदद मांगी। ट्रेन में मौजूद महिला यात्रियों ने उसकी पत्नी का प्रसव कराया।रेलवे अस्पताल के डॉक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी टीम बयाना स्टेशन पर पहुंचे, तब तक डिलीवरी हो चुकी थी। सत्यपाल ने बताया कि पत्नी की यह छठी डिलीवरी है। इससे पहले उसके एक बेटा और चार बेटियां हैं। महिला और उसके बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों स्वस्थ हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.