हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ तमंचे के बल पर पर छेड़छाड़ की गई। थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। अगले ही दिन उसने एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर पूरी घटना बताई और पुलिस की कारगुजारी भी बताई। एसएसपी ने थाना पुलिस को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती रोज की तरह मंगलवार को यमुना में पशुओं को पानी पिलाने गई थी। वहां गांव के एक युवक ने तमंचे का भय दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
