• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा में पांच दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन मार्गों से नहीं गुजर सकेंगे कोई भी वाहन

Byvijay.singhal1233

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में ट्रैफिक के लिहाज से शहर के अति व्यस्त भूतेश्वर पर गंगाजल की भूमिगत पाइपलाइन डालने के लिए 5 दिन ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। 2 सितंबर की रात 10 बजे से 7 सितंबर को दिन तक यह प्लान लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। एसपी ट्रैफिक के अनुसार गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा से भूतेश्वर तिराहे होते हुए बस अड्डा और मथुरा शहर को जाने वाले सभी व्यवसायिक वाहन, रोडवेज बस, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर व बड़े वाहन हाईवे कट एवं पुराना आरटीओ कट से बस अड्डा या मथुरा शहर के लिए आवागमन करेंगे। गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा से भूतेश्वर तिराहे होते हुए जन्मभूमि की ओर जाने वाले व्यवसायिक वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर व बड़े वाहन पोतरा कुंड लिंक मार्ग, गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी मार्ग से आवागमन करेंगे। बस अड्डा से गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर व बड़े वाहन महोली रोड, बीएसए तिराहे से एनएच-19 होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। नया बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से भूतेश्वर तिराहा होते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन जाने वाले वाहन ऑटो, ई-रिक्शा डायवर्जन के दौरान स्टेट बैंक चौराहा से भरतपुर गेट, डीग गेट तिराहा होते हुए आवागमन करेंगे। मसानी चौराहा से भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा को जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन एवं व्यवसायिक वाहन गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए गोवर्धन चौराहा व मंडी चौराहा जाएंगे। मथुरा शहर से भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहा मंडी चौराहा जाने वाले ऑटो ई-रिक्शा कॉमर्शियल/चार पहिया वाहन महोली रोड बीएसए तिराहा से एनएच-19 होते हुए गोवर्धन चौराहा व मंडी चौराहा जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर मछली फाटक पुल ढ़लान (टैंक चौराहा की ओर) से ऑटो ई-रिक्शा एवं कॉमर्शियल वाहन व अन्य वाहन रोडवेज बस धौली प्याऊ होते हुए एनएच-19 की ओर से अपने गंतव्य को जाएंगी। इसके अतिरिक्त आकस्मिक सेवाओं से जुड़े हुए समस्त वाहन जैसे एंबुलेंस/फायर सर्विस आदि को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.