हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पेयजल संकट, टूटी सड़क एवं गंदगी संबंधी शिकायत के लिए नगरवासियों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह अपनी शिकायत घर या रास्ते में चलते-चलते भी कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम के निर्देशन में गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था ने सुविधा नाम से एप तैयार किया है। जोकि लोगों को मोबाइल में प्लेट स्टोर पर उपलब्ध होगा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में जन समस्याओं का समय से निस्तारण के साथ ही नगरवासियों की सुविधा के लिए नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन ने एप तैयार किया है। नेचर ग्रीन मथुरा-वृंदावन में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य वर्तमान में कर रही है। कार्यदायी संस्था ने गाजियाबाद में एक एप तैयार कराया है। इस एप के माध्यम से लोग कहीं से भी अपनी जन समस्याओं की शिकायतें कर सकेंगे। इस एप से पानी की किल्लत, टूटी सड़क, सफाई अव्यवस्था, नाले, नालियों की गंदगी की शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता समस्या का फोटो और शिकायत के साथ अपना नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर भी दर्ज करेंगे। एप पर शिकायत दर्ज होने के बाद शिकायतकर्ता के पास ओटीपी नंबर आएगा। शिकायत का निदान हो जाने के बाद ही शिकायतकर्ता संतुष्ट होने पर ही उस ओटीपी को नगर निगम कर्मी को बताएगा। जब तक समस्या का निदान नहीं हो जाता तब तक उसके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को नहीं बताना है। इसके अलावा एप के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी का रूट और उसकी लोकेशन भी लोगों को पता लग सकेगी, उनके घर पर गाड़ी कितने समय में कूड़ा लेने आएगी। इस एप के माध्यम से नगर निगम के संबंधित अधिकारी और सुपरवाइजर भी कूड़े लेने वाली गाड़ी का मॉनीटरिंग कर सकेंगे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
