• Wed. Feb 11th, 2026

कोसीकलां थाने में दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज छाता में चार अपराधियों की 78 लाख की संपत्ति कुर्क

ByVijay Singhal

Nov 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा एसएसपी अभिषेक कुमार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस पेशेवर शातिर अपराधियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर छाता तहसील के थाना कोसीकला के गांव नगला उठावर में चार पेशेवर अपराधियों के मकानों की संपत्ति को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह एवं सीओ के नेतृत्व में हुई। पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति मुब्बा पुत्र कल्लू, आरिफ पुत्र याकूब, कंजर पुत्र फूलसिंह, भोली पुत्र फूलसिंह की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 78 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि कुर्क की गई संपत्ति को पेशेवर अपराधियों ने अवैध असलहा बेचकर एवं अवैध कारोबार करके कमाई थी। चारों अपराधियों पर थाना कोसीकला में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में डर

पुलिस द्वारा गांव नगला उठावर में की गई कार्रवाई से अन्य लोगों में भय व्याप्त है। जिसको लेकर पुलिस अन्य लोगो को चिह्नित करने ने जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना शेरगढ़ की पुलिस एवं कई उप निरीक्षक एवं महिला पुलिस फोर्स मौजूद रही। ताकि विषम परिस्थितियों में समय रहते निपटारा किया जा सके।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.