हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव पुलिस द्वारा लूट के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को लूट की घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल सहित गिरफ्तर किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग हेतु चलाये जा रहे। अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महावन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव के कुशल नेतृत्व में थाना बलदेव पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.09.2024 को समय करीब 11.10 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत लूट के अभियोग में वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र दीवान परिहार नि0 सैलखेडा थाना बल्देव मथुरा को बल्देव-राय रोड कारब बम्बा पर से लूट की घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
