• Thu. Nov 5th, 2026

मथुरा के निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने की संसद हेमा मालिनी से समस्याओं के निवारण की मांग

Byvijay.singhal1233

Sep 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाल शिक्षा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने सांसद हेमा मालिनी से नगर निगम द्वारा विद्यालयों पर लगाए गए टैक्स और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा काफी समय बीत जाने पर उदय कोड जारी न करने की शिकायत की है। पदाधिकारियों ने संसद से अनुरोध किया कि वह शिक्षक सुरक्षा बिल संसद में पारित करवाने की पहल करें तथा नगर निगम से टैक्स भी विद्यालय पर समाप्त करने की कार्रवाई भी करें। समिति के पदाधिकारियों ने मुलाकात के दौरान सांसद हेमामालिनी को बताया कि विद्यालयों को udies कोड विभाग द्वारा जारी नहीं किया जा रहा है जिससे बच्चों को पेन नं जारी नही हो पा रहे जिस कारण बच्चों को अन्य विद्यालय में प्रवेश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा विद्यालयों पर ठोस अवशिष्ट कर लगा दिया है जो कि संगत नहीं । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनीत मौर्य सचिव सुरेश नागर कोषाध्यक्ष चेतन सिसोदिया उपाध्यक्ष अर्पित जादौन राजीव राठौड़ मंत्री रिंकू शर्मा गोवर्धन अध्यक्ष निरोती सिंह मनोज कुमार अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.