हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के छाता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पड़ने वाले सभी पौराणिक कुंडों का सरकार जीर्णोद्धार कराएगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिससे सभी कुंडों के सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी पौराणिक कुंडों की सूरत जल्द बदली नजर आएगी। इसके लिए कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। उन्होंने सभी कुंडों के सौंदर्यीकरण की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार सभी कुंडों के सौंदर्यीकरण के लिए करीब दो करोड़ की धनराशि खर्च करेगी। कुंडों पर जल्द ही काम शुरू कराया दिया जाएगा। जिससे कुंडों को उनकी पौराणिक पहचान मिलने में अहम योगदान मिलेगा। इन कुंडों में ब्रज चौरासी कोस यात्रा में जाने वाले यात्री आचमन करते हैं। इनमें से कई कुंडों का अस्तित्व खतरे में हैं। इस योजना से उन कुंडों को जीवन दान मिलेगा और यहां आने वाले यात्री ब्रज की संस्कृति एवं पौराणिक महत्व से रूबरू हो सकेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
