• Thu. Nov 5th, 2026

दूसरे की जगह कंडक्टरी करना पड़ा भारी, पुलिस को सौंपा

Byvijay.singhal1233

Sep 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अलीगढ़-मथुरा रूट पर दौड़ रही रोडवेज की अनुबंधित बस में फर्जी कंडक्टर पकड़ा गया है। एआरएम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। संविदा परिचालक के स्थान पर बस में कंडक्टरी करना युवक को भारी पड़ गया। गोपनीय सूचना मिलने पर एआरएम टीम के साथ बस संख्या यूपी 85 डीटी 2239 की चेकिंग करने पहुंच गए। टीम ने बस को सदर क्षेत्र में रुकवाया। टिकट मशीन लेकर खड़े युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह संविदा परिचालक धीरेंद्र मोहन के स्थान पर कंडक्टरी करने आया है। इस पर टीम ने युवक राजीव को पकड़ लिया। उसे सदर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। संविदा परिचालक धीरेंद्र मोहन को नोटिस जारी किया जाएगा। इस तरह का कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संविदा परिचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.