• Wed. Apr 1st, 2026

क्रूज का चालक गया छुट्टी, नहीं हो सका संचालन

ByVijay Singhal

Sep 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना में क्रूज नहीं दौड़ सका। संचालन न होने के पीछे क्रूज के चालक का अवकाश पर होना बताया जा रहा है। साथ ही सोमवार से एक बार पुनः क्रूज के संचालन का दावा कंपनी के अधिकारी कर रहे हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 25 अगस्त को उद्घाटन किया था। 26 को यमुना में क्रूज का संचालन शुरू कर दिया गया। केवल तीन दिन ही यह संचालन हो सका। उसके बाद क्रूज का स्टाफ अवकाश पर चला गया, इससे क्रूज का संचालन थम गया। संचालन न होने से क्रूज की सवारी करने का सपना संजोए श्रद्धालुओं को मायूसी ही हाथ लगी। 29 और 30 अगस्त को क्रूज का संचालन न होने से कई श्रद्धालु बैरंग लौटे। कंपनी ने 31 अगस्त को स्टाफ के अवकाश से वापस लौटने पर संचालन का दावा किया था, पर अब क्रूज का चालक ही छुट्टी पर चले जाने से संचालन को दो दिन और रद्द करना पड़ा। कंपनी के चेयरमैन राहुल शर्मा का कहना है कि सोमवार से बदस्तूर क्रूज का संचालन यमुना में किया जाएगा। कोई श्रद्धालु मायूस या फिर बैरंग नहीं लौटेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.