• Fri. Nov 6th, 2026

सपने की उड़ान व्यक्ति किसी भी उम्र में भर सकता है: डीएम

Byvijay.singhal1233

Sep 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के राधिका विहार स्थित आरियाना वैलनेस सेंटर पर आर्ट हाउस प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी ने किया। करीब 45 कलाकारों ने विभिन्न प्रकार की 75 पेटिंग व हस्तशिल्प कलाकृति का प्रदर्शनी में ऑयल केनबस वाटर कलर कोलार्ज क्ले वर्क रेजिन आर्ट मिरर वर्क हैंड ब्लॉक पेटिंग का प्रदर्शन किया। आयोजक डा.आशीष गोपाल एवं डा.रूपा गोपाल ने इस मौके पर अमृत सृजन फाउंडेशन की नींव रखी जिसका लोकार्पण भी सांसद हेमामालिनी ने किया। बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों को दवाई बुक बैंक जागरूकता कैंप आदि जनहित के कार्यक्रम किए जाएंगे। डायरेक्टर आरूनी गोपाल के अनुसार प्रदर्शनी का समापन दिवस पर डीएम शैलेन्द्र सिंह एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह डा संगीता सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें तथा उनके द्वारा कलाकारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा अपने सपने की उड़ान व्यक्ति किसी भी उम्र में भर सकता है वह इस प्रदर्शनी को देखने से सिद्ध होता है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहाँ प्रोफेशन और पैशन अलग है परंतु ज़िंदगी में दोनों का बराबर महत्व है। इस आर्ट हाउस प्रदर्शनी में आकर उन्हें ब्रज की कला संस्कृति उभरते देख प्रसन्नता हुई। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने डॉ आशीष रूपा गोपाल को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि अगले साल इससे भी बड़े स्तर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.