हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर की बिगड़ती लचर यातायात व्यवस्था को लेकर उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मङल के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसपी यातायात से मुलाकात के दौरान व्यवस्था मे सुधार की मांग की शहर मे हर रोज लगाने वाले जाम एव शहर मे जगह जगह नो एंट्री के नाम पर व्यापरियो का शोषण एवं व्यापारिक वाहनो के लिये नो एंट्री जोन में वाहन पास के साथ समय मे परिवर्तन की मांग की।व्यापारियों ने शहर के होलीगेट से छता बाजार एवं विश्राम बाजार चौक बाजार होकर माण्डी रामदास से डीगगेट तक मार्ग को वन वे मार्ग करने की मांग की। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था में सुधार के लिये तमाम सुझावों से एसपी को अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि नो एन्ट्री जोन में बाहर के चार पहिया वाहनों का प्रवेश कैसे हो पा रहा है सभी एन्ट्री पाइंट पर घ्यान दिये जाने की आवश्यकता है।इस मुलाकात में ट्रैफिक सीओ एवं इंस्पेक्टर के साथ प्रदेश मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी महानगर अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी , महानगर महामंत्री मुदुल अगवाल प्रेस वाले, महानगर उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पीयूष शर्मा, सुरेन्द्र चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
