• Wed. Feb 11th, 2026

मां बोली, मेरा तो सब कुछ लुट गया

ByVijay Singhal

Nov 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मेरा तो सब कुछ लुट गया। बड़ी लड़की पूजा को पहले फंदा से लटका कर मार दिया। दूसरी लड़की को अब मार दिया गया। अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं है। कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं। यह कहना है रुनकता पर रेलवे लाइन पर मृत मिली युवती बुलबुल की मां पुष्पा का। पुष्पा ने रोते बिलखते बताया कि उसके केवल दो ही लड़कियां थीं। पति का साया पहले ही उठ चुका है। पुष्पा ने बताया कि बेटी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। प्रतिदिन शाम को घर आ जाती थी परंतु बृहस्पतिवार को नहीं आई। बेटी का रात नौ बजे ऑटो चालक राजकुमार के मोबाइल से फोन आया। बताया कि मेरे फोन में गड़बड़ी है। अपनी दोस्त रेशमा के घर जा रही हूं, वापस आ जाऊंगी। घर पर खाना बनाकर रखना। वह पूरी रात इंतजार करती रही, बुलबुल नहीं आई। सुबह ऑटो वाले के फोन से जीआरपी ने फोन करके बताया कि दोनों के शव रेलवे लाइन पर पड़े हुए हैं। पुष्पा ने बताया कि परसों बुलबुल ने आगरा में बाजार से खरीदारी की थी। वह बहुत सा सामान खरीदकर घर आई। पूछने पर बताया कि एक शादी समारोह में जाएगी। पुष्पा ने बताया कि राजकुमार के तीन बच्चे हैं। वह प्रतिदिन बुलबुल को ऑटो से ब्यूटी पार्लर लेकर जाता था और आता था। वह कभी उसके घर नहीं आया। दोनों ने रात ढाई बजे से पूर्व ही ट्रेन से कटकर जान दी है। मौके पर ही ऑटो चालक व युवती का फोन भी मिला। रेलवे लाइन के पास ही ऑटो भी खड़ा मिला है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.