• Fri. Nov 6th, 2026

डकैती की योजना बना रहे सात डकैत मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार और कार बरामद

Byvijay.singhal1233

Aug 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में डकैती की योजना बनाते अंतरराज्यीय सात बदमाशों को क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से अवैध तमंचा, कारतूस, एक इनोवा कार आदि सामान बरामद हुए हैं। बीती रात अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के सात सदस्य डकैती की योजना बनाते सात बदमाशों को कृष्ण सुदामा गौशाला के समाने वाली रोड़ गोवर्धन से क्राइम ब्रांच तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें तीन बदमाश मुठभेड़ के दौरान राजेश्वर राय पुत्र श्रीराय निवासी पिपरया थाना पलनवा जिला मोतिहारी विहार, सुनील राय पुत्र छोटेलाल राय निवासी आनंद सागर थाना भिलाई जिला मोतिहारी विहार, मोहन नट पुत्र भुकुर नट निवासी पुखरीया थाना कंगली विहार घायल हो गए. उनके साथी बदमाश लोरी महतो पुत्र स्व. बागड़ राय निवासी ग्राम पुरंदरा थाना भेलवा जिला बिहार, सुनील राय पुत्र कामेश्वर राय निवासी ग्राम आनंद सागर पिपरया थाना भिलाई जिला मोतिहारी बिहार, रमेश यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी ग्राम लौकरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी बिहार, अजय पासवान पुत्र सुंदर पासवान निवासी ग्राम रसूलपुर इंद्रा नगर थाना रामगढ़ जिला गोरखपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से तीन अवैध तमंचा, पाँच जिंदा कारतूस व तीन खोखा, बिना नंबर की एक इनोवा कार आदि सामान बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया की डकैती की योजना बनाते अंतरराज्यीय सात बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए हैं जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए है उन्हें उपचार को भेजा है. उनके साथी बदमाशों से अवैध तमंचा,कारतूस व बिना नंबर की इनोवा कार बरामद हुईं है, आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.