हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आयुषी से प्रेम विवाह करने वाले छत्रपाल से राया पुलिस ने संपर्क साधा, पर बात नहीं हो सकी। राया पुलिस आयुषी हत्याकांड की तह में जाने के लिए छत्रपाल से एक बार पूछताछ करके हकीकत जानना चाह रही है। 18 नवंबर 20 22 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 108 की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र राया के पास झाड़ियों में खून से लथपथ ट्रॉली बैग में दिल्ली की बीसीए की छात्रा आयुषी 22 बर्षीय का शव मिला था। हालांकि पुलिस ने 48 घंटे में आयुषी की पहचान करने में कामयाबी हासिल कर ली। 21 नवंबर को आयुषी हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता नितेश यादव और मां ब्रजबाला की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 22 नवंबर को दंपती को जेल भी भेजा दिया गया था। शुक्रवार को राया पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी छत्रपाल से मोबाइल पर संपर्क किया, पर पुलिस की बात नहीं हो सकी। संभावना जताई जा रही है कि एक मोबाइल से संपर्क होने के बाद रविवार को छत्रपाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि छत्रपाल से पूछताछ के लिए मोबाइल से संपर्क किया गया, पर उससे बात नहीं हो सकी। शनिवार को एक बार फिर मोबाइल से संपर्क साधकर बात करके उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। आयुषी हत्याकांड के गवाहों के बयान नहीं हो सके।
मथुरा। आयुषी हत्याकांड की जांच कर रहे जांच अधिकारी/एसएचओ ओमहरि वाजपेयी ने गवाहों के बयान नहीं ले सके। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही गवाहों के बयान लेने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। हत्यारोपी मां और पिता को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुख्ता सुबूत भी जुटाए गए हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes