• Sat. Apr 25th, 2026

बरसाना रोप वे में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने किया सफर, अखिलेश यादव को दिया श्रेय

ByVijay Singhal

Aug 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में समाजवादियों ने बरसाना रोप वे में समाजवादी टोपी लगाकर हाथों में लिखी हुई तख्ती लेकर रोपवे में सफर कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा बरसाना वासियों और राधाकृष्ण के भक्तों को एक बड़ी भेंट है। बता दें कि जब अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने श्री राधा रानी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस योजना का शुभारंभ लखनऊ में किया था क्योंकि हजारों की संख्या में श्रद्धालु आज भी ब्रह्मांचल पर्वत की चढाई को देखते हुए वे बिना दर्शन के रह जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान बरसान के रोप वे का शुभारंभ किया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा का काम अपने नाम नही चलेगा जनता सब जानती है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष पाल पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुन्ना मलिक पार्षद पवन चौधरी रवि यादव विभोर गौतम लखन गुर्जर गगन रावत साबिर उस्मानी कृष्ण मुरारी चेतन चौधरी गौरव गोस्वामी महेंद्र चौधरी प्रताप चौधरी शिवम शर्मा धीरज रवि मैथिल आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.