• Fri. Sep 11th, 2026

जंक्शन पर सही नहीं मिली सफाई व्यवस्था, लगेगा जुर्माना

ByVijay Singhal

Aug 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे की मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने मंगलवार को जंक्शन पर निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था देखी। खान पान की स्टॉल भी जांची। निरीक्षण में तीन सफाई मशीनें खराब मिली। जंक्शन रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। इसका खुलासा मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के निरीक्षण में हुआ। दोपहर के वक्त मंडल वाणिज्य प्रबंधक जंक्शन पर औचक निरीक्षण करने पहुंची। सबसे पहले उन्होंने सफाई कक्ष के रजिस्टर चेक किए। पता चला कि सफाई में लगी तीन मशीनें काफी समय से खराब हैं। प्लेटफार्म नंबर आठ पर कई स्थानों पर गंदगी नजर आई तो संबंधित कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने पेड़े और पेठे की स्टॉल की भी जांच की। सभी स्टॉल संचालकों को ताजा सामान बेचने की सख्त हिदायत दी। चेतावनी दी कि किसी स्टॉल पर पुराना या खराब सामान बिक्री होते हुए मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिली है। संबंधित एजेंसी पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed